कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौटकर घर ना आए ! जन कल्याण सेवा समिति भोगीपुर सेमरी जंघई के नेतृत्व मे कार्यक्रम की शुरुआत जंघई जक्सन रेलवे स्टेशन से हुई ! 14 फरवरी 2019 को पुलवामा मे शहीद वीर जवानो के लिए जंघई स्टेशन पर शोक सभा रखी गई तत्पश्चात हाथ मे तिरंगा लेकर कैंडिल मार्च निकाला गया ! कैंडल मार्च यात्रा जंघई जक्सन रेलवे स्टेशन से सैकड़ो युवाओं के साथ जंघई बस स्टैंड जंघई कालोनी तक कैंडल मार्च मे उपश्थित युवाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद भारत माता की जय वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए ! कैंडल मार्च जंघई के तिवारी प्राइवेट बस स्टैंड पर विजय मिश्रा प्रधान प्रत्याशी के नेतृत्व मे राष्ट्रगान कर संपन्न किया गया ! इस मौके पर : रवि शंकर तिवारी अध्यक्ष जन कल्याण सेवा समिति रत्नेश मिश्रा जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 38 आशीष शुक्ला प्रधान प्रत्याशी बभनियांव आशीष मिश्रा ( अधिवक्ता )चंद्रप्रकाश तिवारी रवि तिवारी सचिन पाठक आतिश पाठक विवेक तिवारी गोलू पांडेय विशाल तिवारी लल्ले शुक्ला सचिन मिश्रा प्रज्वल तिवारी अनुज मिश्रा रोहित ब्राह्मण के साथ सैकड़ो युवा उपश्थित रहे !