प्रयागराज। जिले के प्राचीन वरूणा मंदिर पर चल रामकथा में भोजपुरी के स्टार गायक अतुल पांडेय के भक्ति गीतों को सुनकर झूम उठे उपस्थित भक्तगण। वही कथावाचिका योगेश्वरी जी द्वारा रामवन गमन एवं भगवान राम-लक्ष्मण का प्रेम वृतांत सुनकर उपस्थित श्रोतागण भावविभोर हो गये। इस अवसर पर अमरनाथ यादव पूर्व चेयरमैन फूलपुर,अमरनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,मनोज पाठक,कमला प्रसाद पांडेय,रामजी शुक्ल,शेष मणि, कृपाशंकर,सहित हजारो की संख्या में उपस्थित भक्तो ने संगीतमयी रामकथा,एवं अतुल पांडेय के भक्ति गीतों का आनंद लिया। पत्रकार✍️सूर्या यादव मो-9648440523