जंघई| जंघई मे जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओं ने आह्वान पत्र वितरित किया |इस दौरान उन्होने लोगो को सपा के पक्ष मे आगामी चुनाव मे वोटिंग करने का आह्वान किया | मुगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सेमरी ग्रामसभा के जंघई मे जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ आह्ववान पत्र बितरित किया उन्होने लोगो से सपा के पक्ष मे जुडने का आह्वान किया । इस कार्यक्रम में राजेश कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य मछली शहर के पुर्व बिधायक ज्वाला प्रसाद यादव के पुत्र विशाल यादव ,कृपा शंकर यादव उर्फ लाला ,राय साहब चौहान ,संदीप प्रजापति ,मुकेश यादव ,जटायु यादव, विनोद कुमार ,पिंटू चंदन मोदनवाल, सुरेंद्र यादव , मोहम्मद सैयाद शामिल रहे |