कौशाम्बी : जिले में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुये डीएम अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी पी.एन चतुर्वेदी ने एक रैली को झंडी दिखाई। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 मार्च तक चलेगा।|

जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य समाज के लिए साफ़ सफाई, रहन सहन, शुद्ध खान-पान का होना बहुत आवश्यक हैं अपने आस पास सफाई रखे तो कई तरह की बीमारियाँ दूर हो जाती हैं | अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जायेगा उसमे जन सहयोग भी आवश्यक हैं | कार्यक्रम नोडल डॉ. अजय पटेल ने बताया कि 80% बीमारी को अपने सही रहन सहन, खान पान औए साफ़ सफाई को अपना कर भी दूर किया जा सकता हैं |

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जा कर लोगों को संचारी रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी देंगी |साथ ही यह जानकारी देंगी की घर और घर के आस पास सफाई रखने से संचारी रोगों से बचाव संभव हैं | आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता घर घर जा जाकर लोंगो को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगी और साफ़ सफाई की महत्वता बतायेंगी |

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नोडल स्वास्थ्य विभाग हैं और संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के मामलो की निगरानी करेगा | आशा ,ए.एन.एम, एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग समय से उपचार एवं रेफर करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी) स्तर पर मरीजो की ट्रेकिंग करेगा | आशा मलेरिया बुखार की जाँच करेगी और रोगियों के बुखार की व्यवस्था करेगी | एवं रेफर किये गए रोगियों के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था भी उपलब्ध करने में सहयोग करेगी | तथा स्वास्थ्य विभाग घनी आबादी वाले क्षेत्रो में लार्वारोधी गतिविधियाँ भी चलाएगा |

लोगो को व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरूक भी किया जायेगा | अभियान के दौरान आशा आंगनबाड़ी घर घर जाकर संचारी रोगों ( छोटी माता, चेचक, हैजा, डेंगू बुखार, हेपेटाइटिस-ए, हेपेटाइटिस-बी और सी) के प्रति भी जागरूक करेंगी | अभियान के दौरान स्कूलों में प्रार्थना के दौरान संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा हाईजीन के बारे में जागरूक किया जायेगा | दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक आशा ए.एन.एम आंगनबाड़ी

घर घर जा कर प्रत्येक आठवे घर पर दस्तक अभियान का स्टीकर लगाकर संचारी रोगों से बचने के लिए जनजागरूकता फैलाएगी |
संचारी रोग नियंत्रण अभियान नोडल डॉ. अरुण कुमार पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान साफ़-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने एवं शुद्ध जल उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जायेगा | अभियान को सुचारू रूप से संचालन के लिए अन्य विभागों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया हैं | उन्होंने बताया कि अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि एवं सिचाई विभाग और सूचना विभाग की भूमिका होगी |

कार्यक्रम में मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा, आशा संगनी दुर्गा देवी इंटर कालेज के छात्र , ए.एन.एम, एल.एच.वी, मलेरिया विभाग स्टाफ, फागिंग स्टाफ मौजूद रहें |