हरि ॐ जन सेवा समिति ने आयोजित किया आदर्श विवाह सम्मेलन

---पीडब्ल्यूएस परिवार सहित दर्जनों संगठनों ने वर-बधू को दिया आशीर्वाद।

जयपुर, राजस्थान। हरि ॐ जन सेवा समिति राजस्थान के तत्वाधान में फुलेरा दूज को जांगिड़ धर्मशाला में आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बालमुकुंद जी महाराज हाथोज धाम, अवधेश आचार्य जी महाराज बंसी की बगीची पुरानी बस्ती, विद्याधर नगर विधानसभा विधायक नरपत सिंह राजवी, कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सीताराम अग्रवाल, विश्वकर्मा थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई, युवा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी, प्रमुख समाज सेवी राजन जांगिड़, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पार्षद राधेश्याम शर्मा, पार्षद रणवीर सिंह राजावत, बजरंग दल महानगर संयोजक विक्रम सिंह शाहपुरा, पार्षद सुरेश जांगिड़, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह राजपुरा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

     जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में एक जोड़े वर संजय वर्मा और वधु योगिता वर्मा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।संस्था संरक्षक राजेंद्र सदानंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हरि ओम जन सेवा समिति की ओर आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन  किया गया। इस आयोजन में परमेंदु वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक श्री आर के पाण्डेय एडवोकेट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भैरों सिंह राठौड़, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जे पी शर्मा पत्रकार, झुंझनू जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष योगेश्वर सिंह आदि इस आदर्श विवाह के साक्षी बने तथा नव दम्पत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।  संस्था की ओर से वर-वधू को घरेलू उपयोग संबंधित सभी सामान दिया गया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जोशी, पंकज गोयल, महेश शर्मा, रणजीत सिंह, राजू बस्सी, सुरेश जांगिड़, मुकेश जिंदल, संजय मेठी, पृथ्वी सोनी, प्रियंका अग्रवाल, अनीता पारीक, सुमन राजपुरोहित ,सुनीता भारद्वाज, अनीता गुप्ता, सहित संस्था की पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा जबकि ब्यूटीशियन सोनिया जैन ने किया दुल्हन का श्रृंगार किया।