रामपुर -स्थानीय थाना क्षेत्र के खंड विकास परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों  किसानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, किसान कल्याण गोष्ठी के अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उनकी उपज बढ़ाने एवं तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके कार्यक्रम का संचालन एडीओ  ए जी जय प्रकाश गुप्ता ने करते हुए किसानों को उन्नति खेती के बारे में जागरुक किया एवं उत्तर प्रदेश सरकार के किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से  जानकारी दी इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के पी सिंह ने किसानों को पशुपालन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी एवं विभाग ने  स्टाल लगाकर किसानो के समस्याओ का निस्तारण किया। खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया।  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने किसानों को देश का आधार बताया एवं देश के किसानों का अभिवादन किया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, ब्लॉक संयोजक अरविंद उपाध्याय,कृषि अधिकारी  ललित मोहन यादव,  समाजसेवी श्रवन कुमार दूबे, बड़े लाल पटेल,शिवशंकर गुप्ता,  प्यारेलाल बिंद आदि सभी मौजूद रहे।