।। होली पर्व प्राचीन समय से सत्य   पर विजय व  भाईचारे का त्योहार है   अतुल सिंह राज्य मंत्री 

 भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक विकास  किया  


 कुशीनगर होली मिलन समारोह के अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुये उक्त बाते मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व  दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह ने कही उन्होंने कहा कि भाजपा की  सरकार के चार साल पूरे होने  पर  जन प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की उपल्बधियो पर जनता को बताया। 

 अपनी व सरकार की उपलब्धियों का बखान कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का दावा किया।

शनिवार को होली मिलन  आयोजित कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है।

 पिछली सरकारों में विशेष वर्ग के आधार पर पात्रता तय की जाती थी। प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय, किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, हर घर को बिजली कनेक्शन, रसोई गैस जैसी योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता से हुआ। 

कहाकि चालू सत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी होली मिलन पर शुभकामनाएं देते हुये सरकार के उपलब्धि को गिनाये 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना  कार्यक्रम संयोजक  तहसील प्रभारी ज्ञान चंद सिंह कुंवर फूलबदन कुशवाहा अजय गोविंद राव शेषमणि पारस कुशवाहा नन्दलाल यादव त्रिवेणी कुशवाहा आदि ने स्वागत किया तथा सभा की अध्यक्षता बच्चा सिंह संचालन जनार्दन जी ने किया