आर के पाण्डेय एडवोकेट बने जीवनधारा संघ के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव

---इलाहाबाद हाई कोर्ट के समाजसेवी अधिवक्ता हैं आर के पाण्डेय।

---भ्रष्टाचारमुक्त भारत, राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य व देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति का चला रहे अभियान।

       मुम्बई। जीवनधारा संघ (एनजीओ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा प्रिया कुलकर्णी जी, राष्ट्रीय संरक्षिका सुधा भारद्वाज जी, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुप्रीमकोर्ट के वकील अभयकांत मिश्रा जी, राष्ट्रीय सलाहकार मनोज झा जी, राष्ट्रीय  कार्याध्यक्ष बिरजू चौधरी जी व राष्ट्रीय महासचिव श्रद्धा तिवारी जी  के अनुमती से युवती अध्यक्षा रूचिका त्रिपाठी जी व राष्ट्रीय कानूनी सलहकार रूपाली शेट्टी जी के अनुमोदन पर तेज तर्रार अधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील श्री राजेश कुमार (आर के) पाण्डेय जी को  को जीवनधारा संघ (एनजीओ) का अधिवक्ता प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय  महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस आशय की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय जी ने विश्वास व्यक्त किया है कि अधिवक्ता रत्न आर के पाण्डेय जी संगठन को मजबूत करने में सहयोग करेंगे ।जीवनधारा संघ के सभी पदाधिकारियों ने आर के पाण्डेय जी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट के इस नियुक्ति पर पीडब्ल्यूएस परिवार, जीवनधारा संघ व उनके समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

    जानकारी के अनुसार विगत 20 मार्च 2021 को मुम्बई के जुहू गल्ली स्थित मेयर हाल में जीवनधारा संघ द्वारा पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट को उनके विशिष्ट सेवाकार्य हेतु स्वामी विवेकानन्द ग्लोबल अवार्ड देकर सम्मानित करते हुए उन्हें अधिवक्ता रत्न का सम्मान पत्र भी  प्रदान किया गया है।

   बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय पीडब्ल्यूएस परिवार के संस्थापक प्रबन्धक हैं तथा पीडब्ल्यूएस परिवार के जरिये वह भ्रष्टाचारमुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य के साथ ही देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति का महाअभियान चलाते हुए श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के जन सहयोग से देवालय-शिक्षालय की स्थापना करने जा रहे हैं जिसका भूमिपूजन-शिलान्यास आगामी श्रीराम नवमी 21 अप्रैल 2021 को होना सुनिश्चित है जिसका एकमात्र उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को उत्तम शिक्षा के साथ निर्धन बेसहारा परिवारों की सहायता व उनके बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर अधिवक्ता रत्न वरिष्ठ समाजसेवी पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने जीवनधारा संघ, पीडब्ल्यूएस परिवार व समर्थकों को सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी श्रद्धा तिवारी राष्ट्रीय महासचिव जीवनधारा संघ (एनजीओ)

8424002555 द्वारा दी गई है।ह