जौनपुर-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कल रविवार को दिन में 11:00 बजे समारोह पूर्वक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पावन धरती अयोध्या के मानस भवन में संपन्न हुआ।

ईश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने किया, तत्पश्चात सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक (कानून मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) रहे।

शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जौनपुर के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु को *व्यापार रत्न* से व जिला महामंत्री आरिफ हबीब को *व्यापार शिरोमणि* से सम्मानित किया।

व्यापार रत्न व व्यापार शिरोमणि पाने के बाद जिला अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इंदू ,महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि यह सम्मान जनपद के व्यापारियों की निष्ठा,संघर्ष एवं लगन से किए गए कार्य का  परिणाम है कि आज लगातार पिछले कई वर्षों से व्यापार रत्न, व्यापार केसरी, व्यापार भूषण, व व्यापार शिरोमणि जैसा सर्वोच्च सम्मान जनपद जौनपुर को मिलता रहा है यह बड़े ही गर्व का विषय है जनपद की महान व्यापारियों को उनकी एकजुटता उनकी निष्ठा के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।

व्यापारियों के मान सम्मान के लिए दोगुनी ऊर्जा से हम संघर्ष एवं लड़ाई किसी भी स्तर पर जाकर के लड़ते रहेंगे और व्यापार मंडल के माध्यम से जनपद के व्यापारियों का सम्मान बरकरार रखते हुए उन्हें गौरवान्वित करने का काम करते रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने की कार्यक्रम के आयोजक अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने आभार प्रकट किया।