मड़ियाहूँ- संगठन के लोगों की रक्षा करने के लिए कृतसंलिप्त हूँ। व्यापारियों के किसी प्रकार से कोई भी अन्याय नही कर सकेगा उक्त बातें उ०प्र० उद्योग व्यापार  मंडल के जौनपुर जनपद के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह उर्फ इंदु ने शाही कटरा मड़ियाहूं में व्यापार मंडल मडियाहूं इकाई के शपथ ग्रहण के अवसर पर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा।

                     इन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग जब किसी अधिकारी के पास किसी समस्या को लेकर जाता है तो कम से कम 5 लोग जाकर वार्ता करें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं जिला महामंत्री आरिफ हबीब का माल्यार्पण करते सरदार सिंह बग्गा तहसील अध्यक्ष, ईशा फारूकी, शाह आलम अंसारी, गयासुद्दीन अहमद, इफ्तेखार अहमद, कौशल पांडे, सुरेन्द्र जायसवाल साबिर हाशमी, सुनील जायसवाल, मेराज टीवीएस, इम्तियाज़ अहमद,टम्पू सेठ, विनय कुमार जायसवाल नूर अहमद अब्बू, जलाल अंसारी बलनोर गौतम तथा घनश्याम साहू आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 50 किलो फूलों से बनी माल्यार्पण कर स्वागत किया।

              इसके बाद व्यापार मंडल मड़ियाहूं इकाई के नगर अध्यक्ष राशिद हाशमी व युवा मोर्चा के अध्यक्ष कवलजीत  सिंह गब्बर, प्रदीप जयसवाल, धर्मेंद्र सेठ, कैलाश जयसवाल एवं समस्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह उनके कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ शपथ दिलाया। इसके बाद मसूद हसन रामिश ने स्वागत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी नसीम अहमद ने किया तथा कुशल संचालन डॉ वकार अहमद ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया तथा कार्यक्रम समापन के बाद पटाखे फोड़ कर व्यापारियों ने खुशी का इज़हार किया।