देवालय-शिक्षालय निर्माण हेतु पीडब्ल्यूएस परिवार श्रीराम नवमी को करेगा भूमिपूजन-शिलान्यास


---निर्धन बेसहारा परिवारों की सहायता का उद्देश्य।


विक्रमजोत। आध्यात्मिक व भौतिक विकास के साथ निर्धन बेसहारा परिवारों की सहायता के उद्देश्य को लेकर पीडब्ल्यूएस परिवार श्रीराम नवमी को देवालय-शिक्षालय के निर्माण हेतु भूमिपूजन-शिलान्यास करेगा।

   जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस प्रमुख ने मीडिया को बताया है कि संगठन का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को एक समान उत्तम शिक्षा के साथ निर्धन बेसहारा परिवारों को समुचित सहायता व उनके बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है जिसके लिए राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के मात्र 01ईंट 01रु0 के जन सहयोग से स्थापित होने जा रहे परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन (देवालय-शिक्षालय) के निर्माण हेतु गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में पावन पर्व श्रीराम नवमी, 21 अप्रैल 2021, बुधवार को भूमिपूजन-शिलान्यास किया जा रहा है।