परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन के निर्माण हेतु भूमिपूजन-शिलान्यास सम्पन्न


---01ईंट 01रु0 से महाक्रांति।

---एक समान उत्तम शिक्षा व निर्धन बेसहारा परिवारों के सहायता का उद्देश्य।


विक्रमजोत। पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा बहुप्रतीक्षित परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन (देवालय-शिक्षालय) के स्थापना हेतु आज भूमिपूजन-शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

    जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस परिवार के अद्वितीय संकल्प देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रान्ति के महाअभियान के अंतर्गत श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में आज पावन पर्व श्रीराम नवमी, 21 अप्रैल 2021, बुधवार को परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन के निर्माण हेतु भूमिपूजन-शिलान्यास सम्पन्न हुआ। अयोध्या के आचार्य प. सतीश तिवारी के द्वारा वैदिक विधि-विधान से यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। देवालय-शिक्षालय के स्थापना हेतु भूमि दान करने वाली श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय जी के हाथों भूमिपूजन-शिलान्यास सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि इस  देवालय-शिक्षालय का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को एक समान उत्तम शिक्षा व आध्यात्मिक एवं भौतिक विकास के साथ निर्धन बेसहारा परिवारों की समुचित सहायता व उनके बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है।  परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्ल्यूएस परिवार) की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय, संस्थापक/ प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट, सचिव राकेश कुमार पाण्डेय, अयोध्या मण्डल प्रभारी देवी सहाय पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार तिवारी, नीरज विश्वकर्मा, रिंकू पाण्डेय, संगीता त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, जगन्नाथ पाण्डेय, विजय कुमार पाण्डेय, अशोक नाथ पाण्डेय, अखिल पाण्डेय, राम किशोर मिस्त्री आदि  तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

    बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार ने राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के मात्र 01ईंट 01 रु0 के जन सहयोग से परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन की स्थापना का संकल्प लिया है।