जौनपुर।जनपद के मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक सभागर में राष्ट्रीय ग्राम पंचायती ग्राम प्रधान संगठन की बैठक मंगलवार को हुई।जिसमें जखनियां ग्रामसभा के नवनिर्वाचित युवा ग्रामप्रधान पंकज मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष और प्रिया सिंह को बादशाहपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रसेन गिरी ने सर्वसम्मति से प्रधान संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नन्हे लाल सरोज को कोषाध्यक्ष रेनू शुक्ला को महासचिव की जिम्मेदारी प्रदान करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा संगठन कि मर्यादा में रहते हुए ब्लॉक के समस्त प्रधानों के सम्मान की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा और संगठन को गति देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।राजकुमार पांडेय,सौरभ पांडेय,विनोद ओझा,विजय शुक्ला,सत्यकान्त शुक्ला,सोनू पांडेय,सूर्या यादव सहित अन्य लोगो ने पंकज मिश्रा को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया।