हंडिया। हंडिया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य का काशी जाते समय प्रथम हंडिया आगमन पर भारतीय जनता पार्टी हंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।लगभग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर बोलते हुए शैलेंद्र मौर्य ने कहा की 2022 की लड़ाई में युवाओं का अहम योगदान रहेगा और युवा शक्ति पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ है और यही युवा शक्ति 2022 में एक बार फिर से भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें जीता कर विजई बनाएंगे।इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ क्रांति तिवारी, धवल त्रिपाठी, राजा मौर्या, रामेश्वर तिवारी, सतीश तिवारी, विवेक सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा गंगा पार के जिला महामंत्री सैफुल अब्बास, सागर त्रिपाठी, सूबेदार गुप्ता, प्रियांशु तिवारी, शुभम पांडेय, अंबुज पांडेय, विवेक तिवारी, दिव्यांशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।