जंघई:भारतीय जनता पार्टी जंघई मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के आवास पर विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी के आगमन हुआ। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के साथ जुटकर भाजपा की नीतियां आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का बिना भेदभाव के साथ विकास किया है। किसान, मजदूर, नौजवानों के लिए विकास, रोजगार के अवसर दिए है। प्रदेश में गुंडाराज और सीमाओं पर आतंकवाद पर अंकुश लगा है। 2022 में भाजपा सरकार फिर से बनने जा रही है भाजपा सरकार में चहुंमुखी विकास हो रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर शैलेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुंद लाल मौर्या राजेश सिंह, मनोज दुबे, प्रदीप शर्मा, गुंजन पांडेय, दिनेश केसरवानी, किशन पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।