प्रतापपुर।प्रतापपुर मंडल द्वारा प्रतापपुर ब्लॉक के सामने गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य अरविंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कैंप लगाकर चलाया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर आशुतोष त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम में वक्ता के रूप में जिला सदस्यता प्रमुख संजय मिश्रा बनकटा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कौशल सिंह मंडल कोषाध्यक्ष, प्रदीप मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सच्चिदानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका सिंह, महावीर मिश्रा, प्रदीप बिंद, दशरथ पटेल, विपिन चौधरी, सुरेंद्र बिंद, उदयकांत दुबे, प्रदीप तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहे।