हंडिया

'जयंती पर याद किये गए स्वामी विवेकानंद, अभाविप ने आयोजित किये कार्यक्रम'


- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हँड़िया के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर कस्बे के मन्नान स्पोकेन क्लासेस में पुष्पार्चन करके युवा दिवस मनाया, 


मन्नान स्पोकेन में संबोधित करते हुए प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में आए विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प एग्रिविजन के राष्ट्रिय सह संयोजक अमित सिंह ने कहा कि विवेकानंद के सपनो का भारत बनाने हेतु आज के युवाओं को आगे आना होगा, तभी हम भारत को उसके गौरव तक पहुचाया जा सकेगा !


जिला संयोजक शिव कुमार तिवारी तेजस्वी ने कहा कि विवेकानंद जी ने भारतीय अध्यात्म व संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया, हमें उन्हें पढ़ना चाहिए, उन्हें जानना चाहिए,


इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विपुल विद्यार्थी, तहसील सह संयोजक विवेक तिवारी ,मन्नान अन्सारी ,विनोद यादव, अखिलेश,अमित ,कुलदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !