जंघई। भाजपा जंघई मंडल द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित विश्व के आठवें योग दिवस कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी व गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि योग करने से हमारा शारीरिक मानसिक विकास होता है तन मन के विकार दूर होते हैं तथा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और शरीर मन हृदय परिवार समाज राष्ट्र प्रफुल्लित होता है।योग शरीर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता का एक भाव पैदा करता है।उन्होंने कहा, ‘योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल लोगों को नहीं मिलती, योग हमारे समाज में भी शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है और योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता उर्फ तोगड़िया, जिला प्रतिनिधि कैलाश चन्द्र तिवारी, राजू भाईसाहब, महामंत्री प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष रामधारी सरोज, मनोज श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम शुक्ला, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य राजा मौर्य, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल सयोंजक मनीष जायसवाल, शक्तिकेन्द्र सयोंजक बचाऊ लाल गुप्ता, व्यपार मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल, महामंत्री व्यापार मण्डल महेंद्र जायसवाल, पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा भाई प्रियांशु यादव, शैलेश पाठक खंड विद्यालय प्रमुख, राजबली गौतम, मिथुन यादव ,गोलू गुप्ता ,विशाल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, लकी सोनी, संजय उमर वैश्य सहित अनेक बन्धु उपस्थित रहे।