प्रतापपुर। प्रयागराज से गंगाजल लेकर विभिन्न सुप्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों की सेवा हेतु सांवडीह में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कैंप लगाकर पूरे मनोभाव से कांवरियों की सेवा किया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में कांवरियों को फल, दूध, बिस्कुट, पानी वितरित किया गया। समाजसेवी एवं भाजपा के युवा नेता राज सोनी द्वारा कांवरियों का पैर भी धोकर सेवा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री गंगापार दिलीप यादव, चंचल पांडेय, विकास मिश्रा सिंगर, समरजीत मौर्या सहित तमाम लोग सेवाभाव से मौजूद रहे।