जंघई।सावन मास में शुक्रवार को जंघई बाजार से कांवरियों का दल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन जलाभिषेक के लिए गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ से प्रस्थान किया।आस्था व श्रद्धा का मास सावन में शनिवार को कावरियों द्वारा सर्व प्रथम सुल्तानगंज से गंगा स्नान के बाद बाबा का जलाभिषेक करने के लिए जल उठाकर झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन करेंगे। उसके बाद बाबा बासुकीनाथ का दर्शन के साथ ही राजगीर, माँ विन्ध्यवासिनी व बाबा विश्वनाथ वाराणसी दर्शन कर घर के लिए रवाना होंगे।विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन करते हुए हर हर महादेव के गगनभेदी नारों के साथ भगवा मय कांवरिया काफी उत्साह व जोश के साथ प्रस्थान किये। बैजनाथ धाम जाने वालों में संदीप मिश्रा, प्रदीप दुबे, रिंकू मिश्रा, योगेश शुक्ला, लवकुश तिवारी, लल्लन दुबे, मुरारी तिवारी, सोनू तिवारी, राजेश यादव, विशांत दुबे आदि लोग शामिल रहे।