प्रतापपुर।आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को लोढ़ीडीह गाँव में ब्लाक प्रमुख प्रतापपुर शैलेश यादव व खानपुर डाँडी में प्रणव त्रिपाठी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमों के अगुवाई में बाबा साहब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति की साफ-सफाई कराकर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव ने कहा बाबा साहब देश के सच्चे नायक थे उन्होंने अछूत समाज को जगाया, खुद उनकी आवाज बने। देश के राजनीतिक ढांचे को लोकतांत्रिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कानून मंत्री के रूप में हिंदू कोड बिल पेश करके महिलाओं को अधिकार दिलाए। संविधान के इस महान शिल्पी के रोम-रोम में राष्ट्रीयता के भाव भरे हुए थे। छुआछूत, गैर बराबरी और आर्थिक विषमताओं से संघर्ष में तपकर वे विद्रोही तो बने लेकिन विध्वंसक नहीं थे।इस मौके पर कार्यक्रम के संयुक्त संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर आशुतोष त्रिपाठी व उदयवीर, महावीर मिश्रा, शेषधर शर्मा, प्रदीप मिश्रा, आचार्य मयंक मिश्रा, लालेश सिंह पटेल, सुनील त्रिपाठी, राजकुमार सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता सम्मलित रहे।