भक्तों ने लगाए भोले के जयकारे, मंदिरों में किया जलाभिषेक


जंघई।सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के प्रत्येक शिवालयों में भक्तों ने सुख-शांति की कामना हेतु भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया। क्षेत्र के चंद्रमौलेश्वर महादेव धाम चनेथू में भक्तों ने भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में जलाभिषेक किया बाबा की पूजा-अर्चना किया। विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लाउडस्पीकरों पर शिव भक्ति की धुन के बीच क्षेत्र में चारों ओर भगवान शिव के जयकारे लग रहे हैं। महिलाओं की अधिकता के बीच सभी भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, दूध, घी, जल आदि अर्पित कर महादेव की पूजा अर्चना किया।