जंघई।असवां तिवरान गांव निवासी कृष्ण बटुक तिवारी, जयमूर्ति तिवारी, सुरेशचंद तिवारी, गिरीशचंद तिवारी पितृ पक्ष में अपने माता पिता एवं पूर्वजों के श्राद्ध हेतु मंत्रोच्चारण के बीच तर्पण पिंडदान के माध्यम से सभी बंशावली पर ध्यानपूर्वक ध्यान केन्द्रित कर अपने अराध्य इष्टदेव एवं पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं अपने परिवार खानदान की सुख समृद्धि हेतु गया धाम प्रस्थान किया। पितरों के श्राद्ध से मोक्ष की प्राप्ति होती है पितृ पक्ष मे ही लोग पित्रों के तर्पण हेतु भरतकूप होते हुए गया मे पिंडदान करते है। पारिवारिक सदस्यों, खानदान तथा क्षेत्रवासियों के संग गाजे बाजे के साथ भ्रमण करते हुए गांव के प्रत्येक घर की सुख शांति हेतु सभी घरों से अक्षत लेते हुए प्रस्थान किया।इस अवसर पर सुनील तिवारी, दिलीप, पवन, अरुण, आशीष, अतुल, अभिषेक, शिवांश, शुभम तिवारी एवं विकास शुक्ला मौजूद रहे।