जंघई।सेमरी डीह में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में छठे दिन बड़ी धूम-धाम से रुक्मणी कृष्ण का विवाह संपन्न हुआ। इसके पूर्व कथा में बढ़े धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें भक्तों द्वारा हर्षोल्लास से गीत संगीत के नृत्य किया गया एवं महिलाओं द्वारा सोहर गीत प्रस्तुत किया गया। मथुरा वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य अवनीश भाई जी महाराज के मुखारविंद से भक्तजनों को कथा सुनाया जा रहा है प्रति दिन सुबह मूल पाठ व हवन आचार्य द्वारा मंत्रोंच्चारण से कराया जा रहा है। कथा व्यास जी ने बताया कि भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है ।कथा व्यास निजी सचिव मनीष शुक्ला ने कहा कि कथा सुनने मात्र से जीवन जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। यजमान विजय कुमार शर्मा व जय कुमारी देवी प्रति दिन आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण कर आभार व्यक्त किया ।कथा में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रमोद गुप्ता, अंशुमान शुक्ला, अजय शर्मा, अजीत शर्मा, मुकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, आचार्य चंद्रेश उपाध्याय आचार्य लाडली महाराज सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।