जंघई। विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र केंद्र जंघई, गोपालापुर उपकेंद्र से सम्बद्ध करीब 60 गांवों में विगत 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली कर्मचारियों के अनुसार बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मछली शहर विद्युत केंद्र से सप्लाई आपूर्ति होती है परंतु 33 हजार वोल्टेज का तार गिर जाने के कारण उपकेंद्रों से सप्लाई आपूर्ति नहीं हो पा रही जब हड़ताल समाप्त होगा तब 33 हजार वोल्टेज तार को ठीक किया जाएगा और सप्लाई आपूर्ति किया जाएगा। सेमरी, असवां, बभनियांव, करौर, गोपालापुर, करकोली, सरायखेम, गरियांव, मुड़ाव, महेंद्रू सहित 60 गांवों में इस समय बिजली आपूर्ति बंद है हजारों ग्रामीणों के पास अंधेरे में रहने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। इनवर्टर, मोबाइल, सिंचाई, पढ़ाई, लिखाई सब बंद है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। छात्र, छात्राएं, बच्चे, गृहणी, किसान, नौजवान सभी बिजली आपूर्ति के कारण हैरान परेशान हैं। सत्तापक्ष विपक्ष का कोई नेता या जनप्रतिनिधि बिजली समस्या को हल करने की पहल नहीं कर रहा है हड़ताल कब तक रहेगी कब तक लोग अंधेरे में रहेंगे यह भगवान भरोसे है।