हंडिया। सनातन धर्म उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पांडेय की अनुशंसा पर गंगापार नगर पंचायत हंडिया वार्ड नं 5 के निवासी बिनोद कुमार पांडेय को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पांडेय ने संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पर जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पांडेय व मंडल अध्यक्ष दिलीप दूबे समेत सभी संगठन के पदाधिकारियों का अभार प्रकट किया है।जिलाध्यक्ष के आवास पर बधाई देने वालों में स्थानीय पत्रकारों समेत डॉ राजेश यादव, बबलू शुक्ला, देवानंद पाल, डॉ निखिल मिश्रा, रबि, कलेक्टर तिवारी, रंजीत तिवारी, उमेश चौरसिया, बुल्ले यादव, उदयराज मिश्रा, कमलेश चौरसिया, अशोक शुक्ला, भारत विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।