प्रयागराज।जगतगुरु स्वामी रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य महाराज एवं भक्तों द्वारा माघ मेला में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ विधि विधान से प्रारंभ हो गई।कथा के पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। विधि विधान से व्यास गद्दी की पूजा के बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई कथा व्यास श्रीधराचार्य महाराज ने कथा सुनाते हुए पहले दिन भागवत कथा पुराण की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सभी वेद पुराण एवं उपनिषदों का सार है। यह साक्षात श्रीकृष्ण के मुख से निकली दिव्य वाणी है। भागवत कथा मनुष्य को जीने की कला सिखाने के साथ ही मृत्यु की अटलता का बोध कराते हुए मोक्ष का मार्ग दिखाती है महाराज ने सुखदेव आगमन प्रसंग का वर्णन किया। कथा आयोजक यजमान सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी आदित्य मिश्र द्वारा सभी अतिथियों का सत्कार किया गया। अशर्फी भवन शिविर पुल नंबर 5 अन्नपूर्णा मार्ग रेलवे ब्रिज के समीप यह कथा 23 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी।