जंघई।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन कल्याण सेवा संघ जंघई द्वारा 51 मीटर लंबी विशाल ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा नागरिक इंटर एवं पीजी कॉलेज जंघई मैदान से प्रारंभ होकर जंघई के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए रोहित ब्राह्मण एवं विजय मिश्रा ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जौनपुर एवं राष्ट्रीय महासचिव जनता दल यूनाइटेड धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुंगराबादशाहपुर के पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भैया होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पंडित दीपक मिश्र प्रदेश सह प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, राजन त्रिपाठी जिलाध्यक्ष जौनपुर जनसत्ता दल, पुनीत पांडेय पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर, गुलाब सिंह साहब महासचिव पूर्वांचल करणी सेना, सनी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करणी सेना, शशांक मिश्र समाजसेवी भदोही, ओपी सिंह प्रतिनिधि पूर्व सांसद जौनपुर, प्रशांत शुक्ल विक्की गिरिजा फिलिंग स्टेशन सहित तमाम अतिथिगण मौजूद रहेंगे‌।