सुदामा चरित्र वर्णन के साथ गोपालापुर, जंघई भागवत कथा का समापन 

जंघई। गोपालापुर जंघई में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या कथा व्यास स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। 

इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया।  महाराज ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है लोगों ने संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रवचन के बाद आयोजकों द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य यजमान इंद्रावती देवी उदयराज मिश्र, सावित्री अभयराज मिश्र, शकुंतला खेमराज मिश्र, सीता देवी श्याम राज मिश्र, सुशीला देवी अवध राज मिश्र, शमला देवी प्रेमराज मिश्र, सविता धर्मराज मिश्र एवं कार्यक्रम संचालकों में अनुज महाराज, अभिषेक शुक्ला, गंगाधर पांडेय, कल्लू पंडित, कुल गुरू अखिलेश त्रिपाठी, कुल पुरोहित जगदंबा प्रसाद शुक्ल, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, उदयराज मिश्र एवं बाबा मिश्रा अतिथियों में सतेंद्र सिंह फंटू ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर, राम आधार शुक्ला, आशाराम शुक्ला, शशि प्रकाश शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, सभाजीत पांडेय, चंदू तिवारी, सुरेश तिवारी, विनय मिश्रा, कुशलेष दुबे, राहुल दुबे, जवाहरलाल गौड़, विजय बहादुर यादव, नंदा सिंह, डॉ एसके तिवारी, मदन जायसवाल, परिजनों में धर्मेंद्र, जितेंद्र, मनोज, संजय, अरविंद, राजू, दीपक, आशीष, दिलीप, अतुल, संदीप, कुलदीप, मयंक, मंथन, यश, हर्ष, दिव्यांश, युग, बिवान, आरव, मानसी, मान्या, सौम्या, पीहू, श्रीनिधि, कामना, सुनिधि, बैदेही आदि लोग मौजूद रहे।