प्रतापपुर।साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रतापपुर ब्लाक के 10 न्याय पंचायतों में 8 अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये हैं‌।एडिओ कोपरेटिव प्रतापपुर संतोष कुमार यादव ने बताया कि सोरों एवं अनुवां में अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें साधन सहकारी समिति अनुवां से अध्यक्ष अशोक पांडेय, उपाध्यक्ष मातादीन उपाध्याय, आराखुर्द से अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, बरेस्ताकला में अध्यक्ष पूजा यादव, उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, उग्रसेनपुर से अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय, सोरों में अध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव, मुहद्दीनपुर से अध्यक्ष राजित राम यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, सरायममरेज से अध्यक्ष कमलेश यादव, उपाध्यक्ष निर्मला पांडेय, वारी से अध्यक्ष लालचंद्र यादव, उपाध्यक्ष लालती देवी, जंघई से अध्यक्ष जियालाल यादव, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल मौर्य, नेदुला से अध्यक्ष पारस नाथ यादव, उपाध्यक्ष लालमणि यादव चुने गए।अनुवां, नेदुला, सोरों साधन सहकारी समिति चुनाव में कानून व्यवस्था हेतु चौकी इंचार्ज जंघई सुधीर कुमार पांडेय अपने दलबल के साथ भ्रमण करते रहे।