हंडिया। उतरांव थाना प्रांगण में 21 मार्च से 11 दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा से शुरू की गई। संगीतमयी पाठ और महायज्ञ के लिए पंडाल दुल्हन की तरह सजाया गया है। उतरांव, भिऊरा गांव में पहली बार इतना वृहद 21 कुंडीय महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा का  कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इतना वृहद कार्यक्रम क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार और मुख्य यजमान विजय गिरी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया। उसके बाद 22 मार्च से 30 मार्च तक संगीतमय कथा का आयोजन चलता रहेगा। कथा व्यास मनोज शास्त्री द्वारा संपन्न कराया जाएगा।31 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंगलवार को कलश यात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया। जिससे पूरा इलाका भक्तिमय में डूब गया। लोग गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते जयकारे के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर 11 दिवसीय विशाल सीता राम महायज्ञ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।