प्रतापपुर।भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यकर्ता दस दिन तक बूथों को मजबूत करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे बूथों में राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण का वाचन करेंगे यह अभियान 27 मार्च तक चलेगा। उक्त बातें भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर आशुतोष त्रिपाठी ने बताते हुए कहा कि बूथ को मजबूत बनाने हेतु भाजपा के पदाधिकारी मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ परिश्रम कर रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश व्यापी दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान निरंतर 27 मार्च तक प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए चलाया जाएगा।इसी क्रम में प्रतापपुर मंडल के शक्ति केंद्र बसनेहटा पर बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम को संयुक्त रूप से मनाया गया।इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी अवधेश द्विवेदी, शक्ति केंद्र के संयोजक गुलाब सिंह, मंडल महामंत्री श्यामधर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्वेतांक मिश्रा, मंडल मंत्री रुपेश तिवारी सहित बूथ के सभी अध्यक्ष उपस्थित रहे।