धनूपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राज राजेश्वरी शक्ति पीठ चक्रसुदर्शनपुरी धनूपुर प्रांगण में सुबह-शाम पूजन, अर्चन, आरती किया जा रहा है जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर है। मंदिर के संस्थापक रामानुजाचार्य हरिप्रपन्नाचार्य महाराज के नेतृत्व में आश्रम के भक्तों द्वारा विभिन्न पुष्पों, फलों एवं पत्तों तथा तोरण एवं झालरों द्वारा भव्य तरीके से श्रृंगार किया गया है। पूजन अर्चन आरती में आचार्य अशोक कुमार शुक्ला, आशाराम शुक्ल, मानस भास्कर अनुजाचार्य महाराज, मदन गोपाल मिश्रा, अंबुज द्विवेदी, चंद्रकांत पांडेय, मनीष पांडेय, सुनील तिवारी, ईश्वर चंद्र शुक्ल, धर्मेंद्र पांडेय, विवेक शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, हर्षवर्धन शुक्ल, उत्कर्ष शुक्ल, लोलारक मिश्रा, दीपक शुक्ल, नीरज शुक्ल आदि लोग शामिल रहते हैं।