जंघई।गरियांव गांव में मुख्य यजमान शोभनाथ मिश्र के निवास पर नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 16 अप्रैल से कलश यात्रा एवं तुलसी महात्म्य चरित्र से शुभारंभ होगी। कथा वाचक ब्रहास्त्र विद्या शक्ति पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता रसराज मृदुल जी महाराज श्री धाम वृंदावन होंगे।यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक भरत शोभनाथ मिश्र ने देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों से श्रीराम कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है।