प्रयागराज।श्री प्रयागराज सेवा फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला के अनुसार रविवार को मुंबई परेल स्थित टाटा हॉस्पिटल प्रांगण में जनहित विकास संघ एवं श्री प्रयागराज सेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क भोजन पैकेट, पानी बोतल, फल, वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संघ के अध्यक्ष विनोद जयसवाल, विशाल जयसवाल, आदित्य तिवारी, विनोद तिवारी, संजय मेढे, भीमा कुंचाल सुभाष राणा, श्री प्रयागराज सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, अफसाना शेख आदि लोग कार्यक्रम में सहभागी रहे।