धनूपुर (प्रयागराज)।सोमवार को धनूपुर क्षेत्र के कुकुढ़ा, सरायपीथा गाँव में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान आयोजित किया जिसमें केंद्र एवं प्रदेश की तमाम योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैया लाल पांडेय एवं जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, सदस्यता अभियान के संयोजक एवं जिला मंत्री मुकुंद लाल मौर्य ने लोगों को जागरूक किया और सभी को भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता अभियान बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सभी प्रकोष्ठ / मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे व इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में धनूपुर मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष संतोष शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब मौर्य, उपाध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि सिंह, केशव पाठक, प्रमोद मिश्रा, राजकुमार दुबे, सीमा दुबे, कौशलेश तिवारी, मुन्ना तिवारी, सुरेन्द्र उपाध्याय, सीबी यादव, मटुकधारी विश्वकर्मा, मनोज बिंद, अवधेश सिंह जी, पवन सिंह, प्रभात सिंह, नितेश सिंह सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।