जंघई(इलाहाबाद)।प्रतापपुर क्षेत्र के जंघई बाजार में राम नवमी व हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को अपरान्ह मे व्यापारियों द्वारा बाजार में जंघई व्यापार मंडल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान मे संयुक्त रुप से विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा,विशिष्ट अतिथि विहिप उपाध्यक्ष आशीष सिंह,नगर मंत्री एवं शोभायात्रा के आयोजक नगर अध्यक्ष विहिप जंघई अभिषेक जायसवाल,मंत्री मनीष जायसवाल एवं व्यापार मंडल के महामंत्री बबलू जायसवाल के नेतृत्व में भव्यता के साथ शोभायात्रा करीब आधा दर्जन डीजे गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए भारतीय स्टेट बैंक हनुमान नगर से निकली। जो कि बाईपास होते हुए गुड़हट्टी,करवट काशी,आजाद नगर,बाबानगर ,चाँदनी चौक,जंघई कालोनी,स्टेशन, रामजानकी मंदिर होते हुए पुनः हनुमान नगर आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। जिसमें सैकड़ों क्षेत्रवासी बाजार के निवासियों व व्यापारियों आदि ने भाग लिया। इस अवसर प्रतापपुर विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक दुबे,कार्याध्यक्ष,राजा मौर्य,मीडिया प्रभारी रामप्रकाश शुक्ल,पंकज मिश्र,विमलेश कुमार पटेल, शंभूनाथ जायसवाल,राजेश प्रताप सिंह,बबलू सिंह,राजू सिंह,राजीव दुबे,सुधीर जायसवाल,मनोज दुबे,प्रधान प्रमोद गुप्ता,वेदप्रकाश मिश्र,काजू जायसवाल,अरुण मिश्र,रिंकू मिश्र,संदीप मिश्र,रोहन शुक्ल,आकाश दुबे,परमिल दुबे,संजय दुबे,अभिषेक पांडेय,सत्यम दुबे,बीडीसी जिम्मी जायसवाल,प्रदीप शर्मा,विवेक जायसवाल,कुलदीप जायसवाल, दुर्गेश शुक्ल,रामचंद्र जायसवाल,सुनील जायसवाल,अवधेश जायसवाल,संतोष चौरसिया,विक्की पंडा,मोनू सिंह,सत्यम दुबे,गौरव जायसवाल,आकाश जायसवाल,मिथिलेश सोनी,रिक्की,विपिन,गोलू,मोनू, संजीव,राजन,विशाल,संदीप, निखिल,बंटी,सुभाष,अजय, विकास,मनोज,आशुतोष प्रदीप,डब्बु,रिषी,अनुज,गुड्डू जायसवाल सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।शोभायात्रा के साथ चौकी प्रभारी जंघई संतोष कुमार सिंह दर्जनों पुरुष,महिला सिपाहियों के साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु यात्रा मेेे पूरी तत्परता के साथ लगे रहे।