पूर्व गृह राज्य मंत्री उ.प्र.राजेन्द्र त्रिपाठी एवं उनके परिजन

शतचण्डी महायज्ञ मे मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र







इलाहाबाद।सैदाबाद क्षेत्र के पंडित का पूरा गढ़वा गाँव मे पूर्व मंत्री उ.प्र.राजेन्द्र त्रिपाठी के पैतृक आवास पर नवरात्र एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे प्रकांड विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम विशिष्ट नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी के पैतृक गाँव पंडित का पूरा मे शतचण्डी महायज्ञ के पश्चात सपरिवार पूर्व मंत्री अपने पुत्रों आशुतोष त्रिपाठी,अशोक त्रिपाठी,सौरभ त्रिपाठी सहित परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन आरती किया।इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन ब्रम्हर्षि वशिष्ठ गुरुकुलम विद्यालय मे किया गया।