दुबई में उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया गया। श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी की पहली तस्वीर सामने आई है। बता दें कि शनिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी का निधन हो गया। दुबई में उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया गया। अभी पति बोनी कपूर सहित परिवार के सारे लोग दुबई में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर,पासपोर्ट रद्द करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। श्रीदेवी दुबई में अपने भतीजे मोहित की शादी में शामिल होने गई थी। पूरा परिवार उनके साथ था, सिर्फ जाह्नवी को छोड़कर। जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के चलते शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाई थी। बता दें कि श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी उत्साहित थी। अभी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म रिलीज भी नहीं हो पाई और श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई। कपूर परिवार में पहले भी ऐसा हो चुका है। श्रीदेवी की शनिवार को दुबई में अचानक तबियत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बता दें कि अर्जुन कपूर की मां का भी उनकी डेब्यू फिल्म से पहले ही निधन हो गया था।   अर्जुन के डेब्यू से पहले हुई थी मां मोना कपूर की मौत:  नियती ने एक बार फिर खुद को दोहराया है। बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की मौत 48 साल की उम्र में हो गई थी। उस वक्त अर्जुन कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे। मोना की मौत 25 मार्च 2012 को हुई थी। कुछ महीनों बाद ही मई 2012 में अर्जुन की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे'रिलीज होने वाली थी। जुलाई में रिलीज होगी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' जुलाई में रिलीज होने जा रही है लेकिन अब वह फिल्म देखने के लिए श्रीदेवी नहीं होंगी। श्रीदेवी अपनी बेटियों से बहुत अटैच थीं उनके साथ शूटिंग पर जाने से लेकर करियर के सभी बड़े फैसले वो खुद लेती थीं। जाह्नवी को बतौर एक्ट्रेस पर्दे पर देखना उनका एक बड़ा सपना था। सबसे दुख की बात यह है कि अंतिम समय में जाह्नवी अपनी मां के साथ नहीं थी।