हंडिया(प्रयागराज)।महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की आज जयंती हंडिया में मनाई गई इस अवसर पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। चंद्रशेखर आजाद भारत के उन महान क्रांतिकारियों में से एक हैं जिनके नाम से अंग्रेज कांपा करते थे। आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनको याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा - भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन। वह एक निर्भीक क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश में हुआ था। बेखौफ अंदाज के लिए जाने जाने वाले चंद्रशेखर सिर्फ 14 साल की उम्र में 1921 में गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गए थे। गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन को अचानक बंद कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गए। इस मौके पर रामेश्वर तिवारी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रविन्द्र तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, आशीष मिश्रा जिला विस्तारक भाजपा,चंदौली, मनीष शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, राधेमोहन पांडेय, दुर्गेश शुक्ला, पंकज शुक्ला, हिमांशु एवं मनीष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।