हंडिया(प्रयागराज)।भदोही संसदीय क्षेत्र के हंडिया विधानसभा मे भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद जी के समर्थन मे भीटी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे राष्ट्र का नाम रोशन हुआ और देश का सर्वाधिक विकास इन पांच सालों में मोदी ने किया है सपा बसपा का गठबंधन केवल छलावा है और 23 मई को परिणाम आने के बाद यह गठबंधन ठगबंधन हो जाएगा जनता जाति धर्म से उपर उठकर राष्ट्रवाद की सोचे जिससे राष्ट्र का भला और विकास हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता दोनों जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैया लाल पांडेय ,भदोही के जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक तथा संचालन अजय पांडेय जिला उपाध्यक्ष ने किया।इस अवसर पर भदोही के विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, बबलू मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष, नंदन सिंह, शेषमणि शुक्ला, राजकुमार दुबे, निर्गम जैसवाल जी, प्रमोद मिश्रा, दिलीप मणि सिह क्रांति तिवारी, रवि सिंह मंडल अध्यक्ष, धनूपुर भाजपा युवा मोर्चा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।