उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ जिला कार्यकारिणी घौषित

लखनऊ। शुक्रवार को लखनऊ में शिक्षक हित में कार्यरत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने माल एवेन्यू प्रादेशिक कार्यालय पर जनपद लखनऊ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं ब्लॉक इकाइयों की घोषणा की। जो कि निम्नवत है जिलाध्यक्ष पद पर विजय कुमार चौरसिया, जिला मंत्री पद पर ज्ञान प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पद पर रीना त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं जिला संयुक्त मंत्री पद पर अम्मार अली को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ब्लॉक ईकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा हुई। मोहनलालगंज ब्लॉक में अतुल यादव अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह मंत्री, सरोजनी नगर ब्लॉक में रीना त्रिपाठी अध्यक्ष, माधुरी देवी मंत्री, गीता वर्मा उपाध्यक्ष, सुमन देवी कोषाध्यक्ष घोषित हुई। माल ब्लॉक में प्रदीप सिंह अध्यक्ष, ज्ञान प्रताप सिंह मंत्री, शकील खान कोषाध्यक्ष, काकोरी ब्लॉक में अब्दुल रऊफ अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र सिंह मंत्री, अवधेश मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा मलिहाबाद ब्लॉक में प्रदीप द्विवेदी अध्यक्ष, अनिल गौतम को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया तथा संगठन के सदस्यों के सहयोग कि कामना करते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई है।

जितेन्द्र तिवारी पत्रकार 9415324259