बेसहारा बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा हेतु समाजसेवी लोग आगे आएं ---देवी सहाय पाण्डेय। ---शिक्षा पर सबका अधिकार। ---21 अप्रैल 2021 को शिक्षालय हेतु भूमिपूजन व शिलान्यास। अयोध्या, 25 दिसम्बर 2020। वरिष्ठ समाजसेवी देवी सहाय पाण्डेय ने बेसहारा बच्चों हेतु निःशुल्क व उत्तम शिक्षा व्यवस्था हेतु समाजसेवियों से योगदान का आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस परिवार के अयोध्या मण्डल प्रभारी ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में प्रस्तावित शिक्षालय में बेसहारा बच्चों हेतु निःशुल्क उत्तम शिक्षा व्यवस्था किये जाने में योगदान हेतु समाजसेवियों से आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूएस परिवार के अद्वितीय संकल्प देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति के महाअभियान के तहत आगामी 21 अप्रैल 2021 को भगवान श्रीराम के प्राकट्योत्सव श्रीराम नवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय निर्माण हेतु भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सुनिश्चित है।