जंघई।आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापारियों के मध्य पहुंचकर मोदी, योगी सरकार की योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी दिया देकर व्यापारियों को संगठित किया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार देर शाम नंदी का कार्यक्रम प्रतापपुर क्षेत्र के उग्रसेनपुर, सोरों, वारी, चंपापुर, जंघई में संपन्न हुआ।रविवार सुबह जंघई में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन में नंदी ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु मै राजनीति में आया हूँ।कोई आसामाजिक तत्व, अपराधी व्यापारियों का उत्पीड़न न करे यही मेरा उद्देश्य है कितना भी बड़ा अपराधी हो उसको योगी सरकार ने जेल में भेजने का कार्य किया है।अपराधियों के अवैध अतिक्रमण को सरकार द्वारा अनवरत ध्वस्त किया जा रहा है।व्यापारियों की हितैषी केवल भारतीय जनता पार्टी है सपा बसपा तो भ्रष्टाचार एवं अपराधियों की जन्मदाता पार्टी है।विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री नंदी का जोरदार स्वागत व्यापारियों एवं भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें जंघई व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, महामंत्री महेंद्र जायसवाल, महासचिव विवेक जायसवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता मेवालाल गुप्ता, छेदी लाल जायसवाल, पप्पू जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, दीपेंद्र जायसवाल, शंभूनाथ गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, हरिश्चंद्र दुबे, अशोक दुबे, भाजपा नेता अरूण दुबे, प्रधान कमलेश दुबे, मुकेश दुबे, अरविंद दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजा मौर्या, मनीष केसरवानी, जिम्मी जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, पिंटू जायसवाल, विक्की, राजन जायसवाल, रवि जायसवाल, रिक्की जायसवाल, सूजल जायसवाल, आकाश जायसवाल, धीरज सिंह, प्रदीप शर्मा, मिथिलेश सोनी, अवधेश गुप्ता,गोलू जायसवाल, विकास जायसवाल, ऋषि जायसवाल, आयुश बाबा तिवारी सहित तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।