देव दुर्लभ कर्मयोगी स्वयंसेवक समाजसेवियों ने पीडब्ल्यूएस महाअभियान से मचाई महाक्रांति


---01ईंट 01रु0 से देवालय-शिक्षालय निर्माण।

---देवी सहाय पाण्डेय उत्तर प्रदेश, भैरु सिंह राजस्थान, नविता शर्मा छत्तीसगढ़, लोकेश झा हरियाणा व शुभम मिश्र ने नई दिल्ली को जोड़ा।

विक्रमजोत, बस्ती।

बिंदु-बिंदु से सिंधु बना है,

बिंदु-बिंदु से यह बादल।

बिंदु-बिंदु से निर्झर झरता,

बहता सर-सरिता का जल।।

  किसी कवि की दशकों पूर्व उपरोक्त रचना को चरितार्थ करता हुआ व श्रीराम जी तथा महाराज अग्रसेन के विचारों पर आगे बढ़ता हुआ पीडब्ल्यूएस परिवार अपने देव दुर्लभ कर्मयोगी स्वयंसेवक साथियों के योगदान से महाक्रांति मचाने के तरफ अग्रसर है।

   जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस परिवार अपने अद्वितीय संकल्प देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति रूपी महाभियान के तहत राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के मात्र 01ईंट 01रु0 के योगदान से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन (देवालय-शिक्षालय) की स्थापना करने जा रहा है जिसके लिए भूमिपूजन-शिलान्यास आगामी पावन पर्व श्रीराम नवमी, 21 अप्रैल 2021, बुधवार को होना सुनिश्चित है। इस बावत पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय ने बताया कि संगठन से जुड़े सभी देव दुर्लभ कर्मयोगी स्वयंसेवक साथी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं व उनके अथक प्रयास से यह महाक्रान्तिकारी महाअभियान अवश्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या मण्डल प्रभारी देवी सहाय पाण्डेय पूरे उत्तर प्रदेश राज्य के साथ अन्य प्रदेशों से भी लोगों को तेजी से इस महाअभियान में जोड़ रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नविता शर्मा ने बहुत कम समय मे छत्तीसगढ़ के काफी लोगों को देवालय-शिक्षालय महाअभियान का हिस्सा बना चुकी हैं तो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भैरू सिंह राठौड़ प्रतिदिन अनेकों समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशन व प्रसारण के जरिये इसे राष्ट्रव्यापी मुहिम बनाते हुए राजस्थान के अनेकों जिलों के लोगों से योगदान करा चुके हैं जबकि हरियाणा मीडिया प्रभारी लोकेश झा प्रतिदिन समाचार प्रकाशन के साथ लोगों को पीडब्ल्यूएस महाअभियान से जोड़ रहे हैं। इन सबके बीच देश की राजधानी नई दिल्ली से शुभम मिश्र भी राजधानी के लोगों को इस महाअभियान से जोड़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सचिव राकेश कुमार पाण्डेय व नीरज विश्वकर्मा का योगदान काफी सराहनीय है।

   बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा स्थापित किये जा रहे परम शक्ति धाम-परमेंदु शिक्षा सदन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के आध्यात्मिक व भौतिक विकास के साथ उनके बच्चों को एक समान उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ निर्धन बेसहारा परिवारों की समुचित सहायता व उनके बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है।