पीडब्ल्यूएस राजस्थान टीम ने देवालय-शिक्षालय हेतु बनाई रणनीति


---01ईंट 01रू0 से महाक्रान्ति।

---निर्धन बेसहारों की सहायता व उनके बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा।


जयपुर। पीडब्ल्यूएस राजस्थान टीम की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष जे पी शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में सम्पन्न हुई जिसमें 01ईंट 91रु0 से महाक्रान्ति को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

    जानकारी के अनुसार आज जयपुर में आयोजित बैठक कोरोना से बचाव हेतु उपायों के साथ हुई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जे पी शर्मा ने पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में स्थापित होने जा रहे परम शक्ति धाम- परमेंदु शिक्षा सदन (देवालय-शिक्षालय) के  सन्दर्भ में विस्तार से बताते हुए इसे देश का महाक्रान्तिकारी महाअभियान बताया। झुंझनू जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि इस देवालय-शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के आध्यात्मिक व भौतिक विकास के साथ उनके बच्चों को उत्तम शिक्षा तथा निर्धन बेसहारा परिवारों की समुचित सहायता व उनके बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है। जयपुर जिलाध्यक्ष योगेश्वर सिंह व वार्ड अध्यक्ष कवियत्री ललिता सिंह ने मात्र 01ईंट 01रु0 के जनसहयोग से स्थापित होने वाले इस देवालय-शिक्षालय के महाअभियान में हर घर हर जन को जोड़ने का विचार व्यक्त किया। इस बैठक में राम स्वरूप जांगिड़, योगेश आदि तमाम स्वयंसेवक उपस्थित थे। आज की  बैठक के उपरांत ईश्वर का भजन गाकर कोरोनामुक्त भारत हेतु भगवान से प्रार्थना किया गया।