12 साल की बुआ को 13 साल के भतीजे से हुआ प्यार, छह साल इंतजार के बाद मंदिर में रचाई शादी


पश्चिम चंपारण के बगहा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 12 साल की मुंहबोली बुआ को 13 साल के भतीजे से प्यार हो गया। दोनों के बीच कच्ची उम्र में हुआ प्यार परिवार वालों के विरोध के कारण छह साल तक एक दूजे का होने का इंतजार करता रहा। जैसे ही दोनों बालिग हुए बुआ भागकर भतीजे के घर पहु्च गई और मंदिर में शादी रचा ली। अभी लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 19 साल है।रामनगर क्षेत्र के वार्ड नं 20 गोल बाजार का आदित्य पटेल 6 साल पहले पूर्वी नरकटियागंज स्थित अपने मामा के यहां एक शादी में गया था। वहां शिवगंज मुहल्ले की रहने वाली आंचल पटेल से उसकी नजरें चार हुईं। फिर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। तब आदित्य की उम्र केवल 13 और आंचल की 12 वर्ष थी। दोनों के प्यार की बातें परिवार को पता चलीं तो विरोध शुरू हो गया। लड़की के घर वाले इसलिए विरोध करने लगे क्योंकि लड़की रिश्ते में लड़के की मुंहबोली बुआ लगती थी।लड़की की पिटाई भी की गई। इसके बावजूद दोनों आपस में बातें करते रहे। शादी और बालिग के लिए छह साल तक दोनों ने इंतजार किया। जैसे ही लड़की की उम्र 18 वर्ष हुई, उसने सारी बेड़ियों को तोड़ नरकटियागंज से 17 किमी दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आ गई। लड़की के घर से गायब होने के बाद उसके परिजन भी उसे ढूंढते हुए प्रेमी के घर पहुंच गए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे वे झुके और उन्होंने भी इस शादी की रजामंदी दे दी। इसके बाद मंगलवार को रामनगर के मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई।