मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ग्रमीण महिलाओ को पुलिस ने किया जागरूक


फूलपुर।कोतवाली क्षेत्र के भोगवारा ग्रामसभा में बुधवार को चौपाल लगाकर फूलपुर पुलिस द्वारा जागरूक किया गया।

इस दौरान महिला कांस्टेबल निधि यादव ने महिलाओ और युवतियों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दिया।उन्होंने कहा महिलाएं स्वयं की शक्ति को पहचान कर समाज में आगे बढ़ने का काम करें। महिलाओं के उत्थान के लिए जहां सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, वहीं पुलिस भी उन्हें भयमुक्त वातावरण देने के लिए तत्पर है।कार्यक्रम में गाँव की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस मौके पर आरक्षी अखिलेश यादव,ग्राम प्रधान धन्नी देवी सहित गाँव सैकड़ो महिला एवं युवती उपस्थित रही।