प्रयागराज।विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गंगापार आशीष सिंह को केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति संगठन के नियमों का पालन करते हुए भारतीय संविधान एवं मानव अधिकारों की रक्षा, देश भक्ति समाज सेवा तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा के साथ की गई है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान द्वारा की गई है।आशीष सिंह की उपलब्धि पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है।