हंडिया। एसडीएम हंडिया आईएस सार्थक अग्रवाल का  स्थानांतरण होने के बाद नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रेम नारायण ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। एसडीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों को ईमानदारी निष्ठा से कार्य करने हेतु निर्देशित कर दिया है जो समस्याएं हैं उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही जनता की शिकायतों को तत्काल समाधान किया जाएगा।

अवैध खनन और जमीनी विवाद के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विवाद विभिन्न तरीके की होती है और उनका समाधान भी अलग अलग कानून के अंतर्गत होता है इसके लिए जो हमारे क्षेत्रीय कानूनगो हैं, लेखपाल है, नायब तहसीलदार हैं इनको सेंसटाइज किया जाएगा और इनकी भी मदद लिया जाएगा जैसा समाधान आवश्यक होगा उसका वैसा समाधान किया जाएगा।इसके साथ ही अवैध खनन के विषय में उन्होंने कहा कि इसे लेकर खनन अधिकारी और संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ-साथ जो थाने और चौकियां है उनके साथ बैठक किया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।